सीएम शिवराज ने तीसरी लहर को लेकर दी ये चेतावनी, Doctors Day पर जताया आभार

सीएम शिवराज ने तीसरी लहर को लेकर दी ये चेतावनी, Doctors Day पर जताया आभार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने Doctors Day 2021 के अवसर पर सभी डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि “मैं मध्यप्रदेश के सभी डॉक्टर्स जिन्होंने पूरी लगन, समर्पण और निष्ठा से कोविड 19 की दूसरी लहर में मरीज़ों का इलाज किया, इलाज करते हुए संक्रमित भी हुए और अपना बलिदान दिया, ऐसे सभी डॉक्टर्स के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।”

Dinner Politics: सीएम शिवराज के घर मंत्रियों की आज रात डिनर, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में डॉक्टर्स के समर्पण का स्तर ऐसा रहा कि कई डॉक्टर संक्रमित हुए और कई ने स्वयं को बलिदान कर दिया। उन्होने कहा कि आज हम कृतज्ञ है उन सभी डॉक्टर्स के जिन्होने दिन रात एक करके मरीजों का इलाज किया और यही कारण है कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट साढ़े 98 प्रतिशत से ज्यादा है। हम ऐसे सभी डॉक्टर्स का आभार व्यक्त करते हैं धन्यवाद देते हैं।

इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश ने तीसरी लहर के मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है। रोज लगभग 75 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं, परसों 35 पॉजिटिव केस आए थे, कल 38 और आज 40 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सीएम ने कहा कि अगर हम लापरवाह हुए तो नंबर बढ़ेगा, नंबर बढ़ा तो संक्रमण की दर बढ़ेगी, संक्रमण दर बढ़ी तो खतरा बढ़ेगा। फिर वो नौबत न आए कि हमें फिर लॉकडाउन करना पड़े इसलिए मेरी प्रार्थना है कि कोविड के संक्रमण को रोकने के अनुकूल व्यवहार करें। हाथ स्वच्छ रखें, ग्राहक हो, दुकानदार हो या पर्यटक हो, सभी कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करें। सीएम ने कहा कि हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि जनता के सहयोग से तीसरी लहर की तैयारी कर ये प्रयास करें कि प्रदेश फिर संकट में न पड़े।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews