शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से मांगी साढ़े 3 हजार करोड़ से अधिक की सहायता राशि

शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से मांगी साढ़े 3 हजार करोड़ से अधिक की सहायता राशि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) ने दिल्ली (Delhi) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। इस दौरान शिवराज ने प्रधानमंत्री से राज्य इमरजेंसी फंड के 485 करोड़ रूपये की राशि को कोरोना प्रबंधन में खर्च करने की अनुमति मांगी। साथ ही मध्यप्रदेश के लिए साढ़े तीन हजार करोड़ से अधिक की सहायता राशि की मांग भी की है।

पीएम मोदी के साथ करीब आधे घंटे की मुलाकात में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 3 हजार 646 करोड़ की सहायता राशि की मांग की है। इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारीय योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी तथा राज्य में कोरोना की स्थिति और इस आपदा के नियंत्रण एवं बचाव के लिए  किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया। सीएम ने बताया कि केंद्र से मांगी जा रही सहायता राशि का उपयोग कोरोना महामारी से निपटने और बारिश के कारण हुए नुकसान तथा किसानों की सहायतार्थ किया जाएगा। शिवराज ने राज्य सरकार द्वारा सीएम ने प्रधानमंत्री को हाल ही में पारित कृषि बिलों पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई कार्रवाई की विवरण पुस्तिका भी भेंट की। साथ ही उन्हें राज्य में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews