CM Shivraj ने पत्नी साधना सिंह के साथ की वाहन पूजा, निकर वाले बयान पर कमलनाथ को घेरा

CM Shivraj ने पत्नी साधना सिंह के साथ की वाहन पूजा, निकर वाले बयान पर कमलनाथ को घेरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होने कहा कि “आप सभी को शुभकामनाएं! बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व इस संकल्प के साथ मनाएं कि हमारे अंदर भी यदि कोई बुराई हो, तो उसको भी जला कर, उसे समाप्त कर विजय के इस पर्व को सार्थक करें।”

जबलपुर पुलिस लाइन में शस्त्र और वाहन पूजन, आईजी ने कहा कि कभी शस्त्र न निकालने पड़े, यहीं है मां भवानी से प्रार्थना

इसी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरे के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में वाहन पूजा भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह उपस्थित रहीं।विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में वाहन पूजा भी संपन्न हुई। यहां सीएम शिवराज और श्रीमती साधना सिंह सहित सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरे के पावन पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि विजयादशमी के दिन ही भारतीय जनता पार्टी ने चारों उपचुनाव में विजय का संकल्प भी लिया है और मेरे सहित कई कार्यकर्ता अलग अलग गावों में जनता का आशीर्वाद मांगने गए हैं और हम लोग बीजेपी का झंडा भी लगा रहे हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी जनता के कल्याण और विकास के लिए हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए बीजेपी है लेकिन कांग्रेस जब सत्ता में आई तो उसने लोगों की भलाई के लिए लागू सारी योजनाओं को एक एक कर बंद कर दिया।

सीएम शिवराज ने कमलनाथ के निकर वाले बयान की आलोचना करते हुए कहा कि निकर पहनने वाले अब सक्षम नेतृत्व कर रहे हैं तो उन्हें तकलीफ हो रही है। उन्होने कहा कि कमलनाथ केवल ट्विटर वॉर खेलते हैं, जनता के बीच जाते नहीं। कांग्रेस पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति का आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता उनके साथ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews