CM की दो टूक, माफियाओं और चिटफंड कंपनियों पर हो एक्शन, किसी को भी न बख्शें

Shivraj Singh Chouhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कानून व्यवस्था (Law and Order) को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh chouhan) ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक (Meeting) की| सीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार के माफिया तथा जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। किसी को भी बख्शा न जाएं।

सीएम हाउस (CM House) में हुई इस बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह, एडीजी एंटेलीजेंस व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीएम शिवराज ने कहा बदमाशों के मन में खौफ होना चाहिए। अपराधी तत्वों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई हो। गृह विभाग को इसके निर्देश दिए गए हैं|

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति तथा अपराधी तत्वों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अत: इस संबंध में पूरी मुस्तैदी से काम हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews