CM शिवराज का भावुक ट्वीट, लिखा- मुझे अपशब्द कहने वालों को मेरी स्वर्गीय मां क्षमा करें

MP News

CM Shivraj Tweet : राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में 21 सूत्री मांगों को लेकर 11 जनवरी 2023 को करणी सेना अध्यक्ष द्वारा रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान करणी सैनिकों ने जोश में आकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अपशब्‍द कहे थे। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिपलानी थाना में करणी सेना के 12 सदस्यों के खिलाफ भी FIR दर्ज किया गया है। वहीं, मामले में करणी सैनिकों की ओर से माफी की अपील की गई। जिसके बाद सीएम शिवराज ने दरियादिली दिखाते हुए ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

दरअसल, सीएम शिवराज ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पिछले दिनों एक आंदोलन के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षो पहले मेरे बचपन में ही हो गया था, उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया।”

“इस मामले में क्षमा मांगी गई है, मैं भी अपनी मां से प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हो अपने इन बच्चों को क्षमा करें और मेरे मन में भी अब उनके लिए कोई गिला शिकवा नहीं है। आप सब अपने हैं और अपना भी कोई गलती कर दे तो उसको अपने से अलग नहीं किया जा सकता।”

आगे उन्होंने लिखा कि, “मैं सबसे स्नेह करता हूं। सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं और समाज के सभी वर्गों के विकास का काम किया है और आगे भी करता रहूंगा।”

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ शिवराज_हमारा_स्वाभिमान

बता दें CM के खिलाफ गाली देने वाला वीडियो सामने आने के बाद रविवार को ट्विटर पर शिवराज_हमारा_स्वाभिमान ट्रेंड कर गया। जिसमें शिवराज_हमारा_स्वाभिमान इंडिया ट्रेंड में पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा था जो कि दूसरे, तीसरे और पांचवें स्थान पर करीब 160 मिनट से ज्यादा तक ट्रेंड करता रहा। केवल इतना ही नहीं, 14 जनवरी की रात 12 बजे तक इसकी 112.8 मिलियन पोटेंशियल रीच हुई और हैशटैग के साथ 24 हजार से ज्यादा ट्वीट हुए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews