सीएम शिवराज ने कहा ‘इस बार मनेगी तीन दिवाली’, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Shivraj on Diwali

CM Shivraj wishes Happy Diwali to the people of Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने कहा कि सुख, समृद्धि एवं उन्नति का प्रतीक कमल का पुष्प खिले। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी को ‘कमल’ पसंद है और जनता के भी ‘कमल’ पसंद है। इसलिए ‘ये दिवाली कमल वाली’ रहेगी। उन्होने कहा कि इस बार तीन दिवाली मनेगी।

इस बार मनेगी 3 दिवाली

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आज हम सब दीपक जलाएंगे और ये दीपक का प्रकाश सबके जीवन में उजाला लाए। मध्य प्रदेश समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता जाए। मैं  प्रदेशवासियों से ये अपील भी करता हूं कि जब पर पर दीपक जलाएं तो एक दीपक प्रदेश की समृद्धि और विकास और प्रदेश की जनता के कल्याण का हो।’ उन्होने कहा कि इस बार तीन दिवाली मनने वाली है..एक आज, एक 3 दिसंबर को जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और एक 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रधानमंत्री जी के हाथों भगवान राम विराजेंगे और प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दीपक जलाकर मतदान करने का संकल्प लेने को भी कहा। उन्होने अपील की कि हर व्यक्ति मतदान करें ताकि अच्छी सरकार बन सके।

भाजपा की जीत का भरोसा जताया

मध्य प्रदेश में इस बार राजनीतिक दलों के दिवाली से भी बड़ा त्योहार है चुनाव। 17 तारीफ को वोट पड़ने है और इससे पहले सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। बीजेपी ने एक दिन पहले ही अपना संकल्प पत्र जारी किया है और कहा है कि वो एक बार फिर मध्य प्रदेश को द्रुत गति से विकास के पथ पर ले जाने के लिए संकल्पित है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प पत्र जारी करने से पहले कहा कि वो गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अब दिवाली पर एक बार फिर उन्होने भाजपा की जीत का भरोसा जताया है और कहा है कि ये दिवाली कमल वाली मनेगी, क्योंकि मां लक्ष्मी और मध्य प्रदेश की जनता..दोनों को ‘कमल’ पसंद है।

सपत्नीक बाजार जाकर ली मां लक्ष्मी की प्रतिमा

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान..हर बार की तरह एक बार फिर पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे और यहां मां लक्ष्मी की प्रतिमा ली। इस अवसर पर उन्होने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की और बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद भी लिया। शिवराज ने कहा कि ‘दीपों के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर वो लक्ष्मी मैया से सबके लिए मंगल कामना करते हैं। इस दीपोत्सव पर्व पर माँ से यही प्रार्थना कि सबके जीवन में ऋद्धि-सिद्धि आये, खुशहाली और समृद्धि के दीप दैदीप्यमान हों, सबका कल्याण हो। आप सभी को दीपावली की पुनः अनंत शुभकामनाएं!’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews