मध्यप्रदेश के ऑटो चालकों को सीएम शिवराज ने दी बड़ी सौगात

मध्यप्रदेश के ऑटो चालकों को सीएम शिवराज ने दी बड़ी सौगात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनाव (Byelection) से पहले मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan) ने ऑटो चालकों (Auto driver) को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के ऑटो चालकों को मुफ्त राशन मिलेगा। हितग्राहियों की पात्रता श्रेणी के अंतर्गत ऑटो चालकों को जोड़ने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं।

अब ऑटो चालकों का सर्वे करा कर राशन वितरण की पात्रता पर्ची बांटी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा है कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू रखी जाए ताकि अगर 37 लाख से अधिक पात्रता वाले लोगों के नाम न आ पाएं हों, तो उन्हें मौका मिल जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 16 सितम्बर को प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सम्मिलित हुए 37 लाख नए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची और राशन वितरण कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर का दिन प्रदेश के 37 लाख लोगों के लिए आशा-उत्साह और आनंद का दिन है। इन सभी को पात्रता पर्ची प्रदान कर अन्न उत्सव के अंतर्गत राशन वितरण आरंभ किया जाएगा। कोरोना काल में यह बड़ी राहत है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इसके बाद भी जो जरूरतमंद होगा उसे इस अभियान से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। कार्यक्रम आयोजन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय निकायों का भी सहयोग लिया जाएगा।

अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव के नाम से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 सितम्बर को प्रात: 11.45 बजे भोपाल के समन्वय भवन में शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायकगण एक साथ खाद्यन्न वितरण का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में भी अन्न उत्सव मनाया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews