सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव में 19 सीटें जीतने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor anandiben patel) से मिलने राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से हुई मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है। सीएम ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी है। उन्होने कहा कि “मैंने राज भवन में राज्यपाल आनंदी पटेल  से मुलाकात कर उपचुनाव में मिली सफलता और जनादेश से अवगत कराया। उन्होंने हमें उपचुनाव में जीतने के लिए बधाई दी है।”

बता दें कि प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस के खाते में सिर्फ 9 सीटे आई हैं। उपचुनाव के दौरान जहां कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने और विधायकों की सौदेबाजी को अहम मुद्दा बनाया था, वहीं बीजेपी ने विकास के नाम पर चुनाव लड़ा था। उपचुनाव के नतीजों के बाद एक बार फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ है और अब मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें शुरू हो गई हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews