सीएम शिवराज ने दी अधिकारियों को ये बड़ी सौगात, बोले- 15 अगस्त तक 1 लाख भर्तियां करेंगे

mp government

demo pic

MP Officers Appointment Letter : आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा सौगातें देने का सिलसिला जारी है। एक तरफ सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी वृद्धि की चर्चाएं तेज है वही दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंगलवार को 253 कृषि अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र की तोहफा दिया है।

253 कृषि अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 253 कृषि अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान वितरित किए । इस मौके पर कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने बताया कि 243 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और 10 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग में नियमानुसार विभिन्न स्तर पर निरंतर नियुक्तियाँ की जा रही हैं।

15 अगस्त तक 1 लाख भर्तियां देंगे

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप उन चंद सौभाग्यशाली लोगों में से हैं जिनको शासकीय सेवा में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। हमने तय किया है कि जितने भी फॉर्म भरे हैं, इस साल 15 अगस्त तक हम उनमें से 1 लाख भर्तियां पूरी कर देंगे। आप कोई व्यापार करेंगे तो वो आपके अपने लिए होगा लेकिन आप सरकारी सेवा में हैं तो केवल अपने लिए नहीं हैं, आपके अच्छा काम करने से लाखों लोगों की जिंदगी संवर जाएगी।

कृषि के क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा एमपी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम तय करें, कि जो अवसर हमें मिला है उसमें जी जान से, पूरी प्रमाणिकता के साथ, ईमानदारी से हम किसानों की जिंदगी बदलने के अभियान में लग जाएंगे। कृषि के क्षेत्र में लगातार कई साल से हमने ऐसी ग्रोथ रेट हासिल की है कि भारत सरकार हमें कृषि कर्मण पुरस्कार देती रही है। कृषि के क्षेत्र में हमने जबरदस्‍त प्रगति की है। गेहूँ के उत्‍पादन में पंजाब हरियाणा को हमने पीछे छोड़ दिया, हमारी जीएसडीपी का 40% हिस्‍सा खेती से आता है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews