सीएम शिवराज ने बताया कैसे बचें आकाशीय बिजली से, सबको सुरक्षित रहने की सलाह

mp government

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। इस मौसम में बिजली गिरने के कारण अक्सर ही हादसों की खबरें सामने आती रहती है। ऐसे में अगर आपको अंदेशा हो या महसूस करें कि बिजली गिरने वाली है तो खुद का बचाव करना बेहद जरूरी है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी को आकाशीय बिजली से सुरक्षित रहने की सलाह दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होने ट्वीट किया है कि ‘मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। ऐसे में आकाशीय बिजली से हादसे की आशंका रहती है। इससे बचाव का आसान उपाय इस रोचक वीडियो से ndmaindia ने बताया है। प्राधिकरण को जागरूकता हेतु धन्यवाद। ईश्वर सभी नागरिकों को सदैव सुरक्षित रखे।’

इस वीडियो ने बताया गया है कि बारिश के दौरान पेड़ की शरण बिल्कुल न लें। ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे और पानी में बिजली गिरने का खतरा ज्यादा होता है। अगर बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे और आसपास छिपने के लिए कोई जगह न हो तो कानों पर हाथ रखकर उकड़ूं बैठ जाएं, इस दौरान आपकी एड़ियां आपस में जुड़ी होनी चाहिए। संभव हो तो आसपास कोई सुरक्षित स्थान तलाशें और वहां जाकर बारिश थमने का इंतजार करें।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1546347805576347649

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews