सीएम शिवराज सिंह बोले-क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी तय करें क्या और कब से खोलना

सीएम शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने 11 लाख  श्रमिकों को बड़ी राहत दी है। सीएम शिवराज सिंह ने आज मंगलवार को “आपका संबल-आपकी सरकार” योजना के अंतर्गत 11 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹112.813 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इन श्रमिकों को कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के दौरान आपदा सहायता राशि के रूप में प्रति श्रमिक 1000 रूपये की राशि प्रदाय की गई।

यह भी पढ़े.. WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी ना मानने वालों के लिए बड़ी खबर

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 जून से हम धीरे धीरे सामान्य जीवन की ओर बढ़ेंगे, लेकिन कोरोना से बच के रहना है तो हम संयम रखना होगा। गांव के वार्ड के ब्लॉक जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी को तय करना है कि क्या और कब से खोलना है। अनलॉक होने के बाद अगर काम भी करना है तो दूरी बना के रखना है।हमें कोरोना के साथ जीना सीखना पड़ेगा। हम रोज बड़ी संख्या में टेस्ट कराते रहेंगे। ताकि कोई भी संक्रमित हो तो तुरंत ही उसका इलाज किया जा सके। सावधानी रखनी पड़ेगी। कोविड केयर सेंटर चालू रहेंगे।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़किया, आपत्तिजनत हालत में 10 युवक-युवती गिरफ्तार

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि निशुल्क राशन के अलावा मुझे लगा कि काम धंधा बंद है तो कुछ पैसे तो खाते में चले जायें। इसलिये आज एक-एक हजार साढ़े 11 लाख मजदूर भाई बहनों के खातों में डाले हैं। इसे कंट्रोल करने का एक ही उपाय है कि आप अपने घरों में रहें। आप फर्क देखिए, हमने घरों से निकलना बंद किया। अनावश्यक आना जाना बंद किया, शादी विवाह का आयोजन, धार्मिक आयोजन, राजनीतिक आयोजन बंद किया तो अब कोरोना केस घट रहे हैं।

सीएम ने श्रमिकों से की चर्चा

टीकमगढ़ (Tikamgarh) के परीक्षित अहिरवार ने सीएम शिवराज सिंह  ने बताया कि मैं मिस्त्री हूं। मकान बनाने का काम करता हूं। मेरे बेटे को सुपर 5,000 योजना का लाभ भी मिला है। इससे उसकी पढाई में काफी मदद मिली। मुझे पथ विक्रेता योजना समेत और भी कई योजनाओं का लाभ मिला है। इंदौर (Indore) की हितग्राही शशि वर्मा ने बताया कि कोरोना काल में हमें कई योजनाओं का लाभ मिला। पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के समय 1 हजार रुपये मिले थे। निशुल्क राशन भी मिल गया है। मेरे पास आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) भी है। अन्य कई योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।

बता दे कि श्रम विभाग (Labour Department) के अंतर्गत असंगठित निर्माण – श्रमिक 02 मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण-कर्मकार मण्‍डल के अंतर्गत श्रमिकों का आपदा राशि के लिए पंजीयन किया गया है। वर्तमान में मण्डल के अंतर्गत 11 लाख 28 हजार 130 श्रमिक पंजीकृत है। इन श्रमिकों को कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के दौरान आपदा सहायता राशि के रूप में प्रति श्रमिक 1000 रूपये की राशि प्रदाय की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews