कमलनाथ के ‘आग लगा दो’ पर सीएम शिवराज की कड़ी निंदा, सोनिया गांधी से पूछा ये सवाल

कमलनाथ के ‘आग लगा दो’ पर सीएम शिवराज की कड़ी निंदा, सोनिया गांधी से पूछा ये सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के ‘आग लगा दो’ वाले वायरल वीडियो को लेकर प्रदेश में सियासी तेवर गर्म है। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछा है कि क्या वे इस बयान से सहमत हैं।

बहाए गये नकली रेमडेसिवीर की तलाश में जुटे एसआईटी, आरोपी की मौजूदगी में कराया घटना का रीक्रिएशन

सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना (corona) संकटकाल में कांग्रेस आग लगाने की तैयारी में लगी है। इसे लेकर कमलनाथ जी जवाब देना पड़ेगा। सीएम ने कहा कि ‘इस समय जब मिलकर साथ लड़ने का मौका था तो आप मौत का उत्सव मना रहे हो। आप काउंटर लगवा रहे हो आप प्रदेश में अराजकता फैला रहे हो यह महामारी का समय है युद्ध का समय है और युद्ध के समय जनता का साथ देने की वजह सरकार के साथ खड़े होने की वजह कैसे भी अराजकता का तांडव हो जाए इस प्रयास में आप और आपकी पार्टी लगी हैं।’

इसी के साथ सीएम ने सोनिया गांधी से पूछा है कि क्या वे इस बयान से सहमत हैं। उन्होने कहा कि’ मैं मैडम सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कमलनाथ के आग लगाने वाले बयान से क्या वह सहमत हैं? क्या उनकी सहमति से कमलनाथ ने यह बयान दिया? क्या इंडियन कोरोना कहने वाले बयान से आप सहमत है? आग लगाने का विचार कमलनाथ का विचार है या आपकी तरफ से निर्देश दिए गए हैं। अगर कमलनाथ मन से कर रहे हैं तो आप धृतराष्ट्र बन कर तमाशा क्यों देख रही हैं। आप कार्रवाई कीजिए और अगर आप सहमत हैं तो देश को अवगत कराइए ताकि देश अवगत हो सके कि कांग्रेस की सोच क्या है। लेकिन सरकार मध्यप्रदेश में जनता की सेवा में लगी रहेगी हम आग नहीं लगने देंगे।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews