CM Shivraj का गुरूवार को दिल्ली दौरा, PM Modi से करेंगे मुलाकात

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) गुरूवार को दिल्ली (Delhi) दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे। वे पीएम को प्रदेश में चलाए जा रहे जनकल्याण और सुराज अभियान की जानकारी देंगे। साथ ही मध्यप्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याण के विषयों पर भी चर्चा होगी।

MP News: CM Shivraj की घोषणा, 6 लाख लोगों को जल्द करवाया जाएगा गृह प्रवेश

सीएम शिवराज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री से मिलेंगे। वे प्रधानमंत्री को देवारण्य योजना के बारे में जानकारी। इसी के साथ मुख्यमंत्री प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराएंगे। फसलों के उपार्जन, विविधीकरण और कृषि में नवाचार को लेकर भी चर्चा होगी। कैम्पा निधि और डीएमएफ फंड का विकास कार्यो में कैसे बेहतर उपयोग हो, इस विषय पर सीएम चर्चा करेंगे। इसी के साथ मध्यप्रदेश के लिए स्वीकृत हुए मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी ज्ञापित करेंगे। वहीं स्वीकृत हुई नीमच रतलाम रेलवे लाइन के दोहरीकरण को लेकर भी आभार जताएंगे। मुख्यमंत्री पीएम मोदी से बल्क ड्रग पार्क और डिजिटल हेल्थ कार्ड के संबंध में चर्चा करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews