सीएम शिवराज ने कांग्रेस को बताया किसान विरोधी, कहा- “कृषि बिल का विरोध किसानों से द्रोह”

सीएम शिवराज ने कांग्रेस को बताया किसान विरोधी, कहा- “कृषि बिल का विरोध किसानों से द्रोह”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) ने कांग्रेस (congress) को किसान विरोधी बताया है। उन्होने कहा कि कृषि बिल का विरोध करना किसानों के साथ द्रोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ने किसानों के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाई है और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए यह तीन बिल लाए गए हैं।

शिवराज ने कहा कि पीएम द्वारा लाए गए कृषि बिल में किसानों को अपनी उपज को कहीं भी बेचने का अधिकार है। किसान चाहे तो अपनी उपज मंडी या फिर मंडी के बाहर बेच सकते हैं। फसल बोते समय यदि कोई करार करके तय कीमत बता दे तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है। यदि किसानों को उचित दाम मिल रहे हैं और किसान अपनी फसल भेजता है तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है। अगर अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन करके स्टॉक लिमिटेड को अनलिमिटेड कर दिया तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है। जब अधिक खरीदी होगी तो किसानों को अधिक मूल्य मिलेगा इससे कांग्रेस को क्या आप्पत्ति है।

झूठ बोलना, भ्रम फैलाना यह कांग्रेस की फितरत है।

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी जी का नाम सुनकर सपने में भी चौंककर उठ जाती हैं और विरोध करने लगती है। यह केवल मोदी का विरोध नहीं है, यह किसानों का भी विरोध है जिसे देश और मध्यप्रदेश का किसान कभी सहन नहीं करेगा। उन्होने कहा कि ये तीनों बिल किसान हितेषी हैं और इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews