अब होशंगाबाद नर्मदापुरम और बाबई माखन नगर, शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

अब होशंगाबाद नर्मदापुरम और बाबई माखन नगर, शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश सहित मध्य प्रदेश (MP News) में भी जगहों और शहरों के नाम बदलने का दौर जारी है। सरकार ने फैसला  किया है कि अब होशंगाबाद का नाम जीवनदायिनी मां नर्मदा का नाम पर नर्मदापुरम (Hoshangabad now Narmadapuram)होगा इसके अलावा प्रसिद्द कवि माखनलाल चतुर्वेदी (Makhanlal Chaturvedi) की जन्म स्थली बाबई को अब माखन नगर (Babai is now Makhan Nagar) के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्द कविता पुष्प की अभिलाषा की चार लाइन लिखकर माखनलाल चतुर्वेदी की जन्म स्थली बाबई  का नाम बदलने के आग्रह को स्वीकार करने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हुई मुलाकात, सीएम शिवराज ने पीएम को प्रदेश आने का दिया न्योता

सीएम शिवराज ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम रखने के आग्रह को स्वीकार करने के लिए भी केंद्र सरकार का आभार जताया है।  सीएम ने ट्वीट में घोषणा की कि नर्मदा जयंती पर नाम परिवर्तित हो जाएगा

ये भी पढ़ें – कांग्रेस का विरोध जारी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सब्जी व्यापारियों को खिलाये मंगोड़े

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews