आदिवासियों के बीच पहुंचे सीएम शिवराज ने तेंदूपत्ता को लेकर की बड़ी घोषणा

आदिवासियों के बीच पहुंचे सीएम शिवराज ने तेंदूपत्ता को लेकर की बड़ी घोषणा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  सिंगरौली के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब सरकार तेंदूपत्ता नीलाम नहीं करेगी ये काम वन समितियां करेंगी , जिससे उसका पैसा वन समितियों और गरीब और आदिवासी भाई बहनों को मिले।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा – मेरे बहनों-भाइयों, विशेषकर जंगलों में रहने वालों, तुम्हारी जिंदगी बदलने का नया अभियान अब शुरू हो रहा है। अगले साल मैं ऐसी नीति बना रहा हूं, जिसमें तेंदूपत्ता, सरकार नीलाम नहीं करेगी,  बल्कि वन समिति नीलाम करेगी और नीलामी का पूरा पैसा वन समिति व गरीब भाई-बहनों के पास जायेगा।

ये भी पढ़ें – भरे मंच से CM Shivraj ने किया न्याय, पंचायत CEO को पद से हटाया, कहा- भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा – गरीब आदमी भी अपना मकान बना सके, हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को फ्री में बालू दी जायेगी, उनका पैसा नहीं लगना चाहिए। अधिकारी सुनिश्चित कर लें, मैं वहा से नीति बना दूंगा, जिससे योजना के हितग्राहियों को फ्री में बालू मिल सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews