PM Narendra Modi की दीर्घायु के लिए CM Shivraj ने किया महामृत्युंजय जाप

PM Narendra Modi की दीर्घायु के लिए CM Shivraj ने किया महामृत्युंजय जाप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan ) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की दीर्घायु के लिए भोपाल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप (Chanting of Mahamrityunjaya Mantra) किया। ये कार्यक्रम लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में हुआ। इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर में भी महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान बुधवार को सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई थी। जिसके बाद से देश के लोगों में नाराजगी दिखाई दी। भाजपा इसे लेकर पंजाब सरकार और कांग्रेस पर हमलावर हुई उधर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की निंदा की।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट पहुंचा PM Modi की सुरक्षा में चूक का मामला, शुक्रवार को हो सकती है सुनवाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक की घटना के बाद उनके स्वस्थ जीवन की कामना के लिए महामृत्युंजय जाप का संकल्प लिया और आज गुरुवा को भोपाल के गुफा मंदिर पहुंचकर महा मृत्युंजय जाप किया।  उधर उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर  में आयोजित महामृत्युंजय जाप में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews