सीएम शिवराज आज करेंगे इस योजना अंतर्गत 1500 करोड़ राशि वितरण, 75 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

सीएम शिवराज आज करेंगे इस योजना अंतर्गत 1500 करोड़ राशि वितरण, 75 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना’ अंतर्गत प्रदेश के 75 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मंत्रि-परिषद के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और ‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना’ के किसान हितग्राही शामिल होंगे।

नरोत्तम मिश्रा की कमलनाथ को नसीहत, कहा आलोचना के बजाय समाज में सकारात्मकता भी फैलाएं

बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के किसानों के लिये ‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण सम्मान निधि योजना’ की शुरूआत कर किसानों को मध्यप्रदेश शासन की और से प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये दो बराबर किश्तों में दिये जाना शुरू किया है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भी प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस प्रकार किसानों को अब कुल 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि मिल रही है। दोपहर 3 बजे आयोजित होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचार के विभिन्न माध्यमों से सीधा प्रसारण होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews