सीएम शिवराज आज 6 लाख से अधिक हितग्राहियों को करेंगे राशि वितरण, ये है योजना

सीएम शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शहरी पथ व्यवसायियों को अनुदान राशि वितरित करेंगे। योजना अंतर्गत 6 लाख से अधिक हितग्राहियों को राशि वितरित होगी। कोविड-19  के संबंध में शहरी पथ व्यवसायियों को रोजगार से दुबारा जोड़ने के लिए  एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार द्वारा आत्म-निर्भर फेस-2 में पीएम  स्व-निधि योजना एक जुलाई 2020 को शुरू की गई है।

मंत्री जी के बेटे खरीद रहे दुगने दामों पर कोरोना की दवाई

सीएम शिवराज सिंह आज दोपहर 3 बजे 6 लाख 10 हजार शहरी पथ व्यवसायियों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपए की अनुदान राशि अंतरित करेंगे। इस प्रकार लगभग 61 करोड रुपए डीबीटी के माध्यम से पथ व्यवसायियों के खाते में डाले जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न जिलों में लगे कोरोना कर्फ्यू के कारण पथ व्यवसायियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। इसी को देखते हुए में शहरी पथ व्यवसायियों को राहत पहुँचाने के लिए इन्हें अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। शहरी पथ व्यवसायी अपने  मोबाइल पर ही वेबकास्ट लिंक webcast.gov.in/mp/cmevents  के माध्यम से कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकते हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश में शहरी पथ व्यवसायियों  को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम स्व-निधि योजना के क्रियान्वयन में अंतर्गत ये योजना संचालित है।  प्रदेश में कुल 6 लाख 10 हजार सत्यापित पथ व्यवसायियों में से लगभग 4 लाख 81 हजार के आवेदन बैंक में लगाए जा चुके हैं। इसमें से 3 लाख 44 हजार पथ  व्यवसायियों को ऋण भी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश में अभी तक 3 लाख 13 हज़ार पथ व्यवसायियों  को 313  करोड़ रुपए की ऋण राशि भी वितरित की जा चुकी है। इस योजना में पथ व्यवसायियों को 10 हजार का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।  योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 7% का ब्याज अनुदान दिया जाता है। 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews