19 जनवरी को संबल योजना में राशि वितरित करेंगे सीएम शिवराज

MP CM SHIVRAJ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh CHauhan) 19 जनवरी को संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम ‘आपका संबल-आपकी सरकार’ में हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई जिलों के हितग्राहियों से बातचीत भी करेंगे|

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे मिंटो हॉल भोपाल में होगा| मुख्यमंत्री शिवराज संबल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से करेंगे। हितलाभ वितरण के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में होगा।

प्रदेश की सभी जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान बड़वानी, उज्जैन, बैतूल और जबलपुर जिलों से एक-एक हितग्राही से मुख्यमंत्री शिवराज संवाद करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews