CM Shivraj शनिवार को करेंगे औद्योगिक क्षेत्र के लिए ये महत्वपूर्ण कार्य

CM Shivraj शनिवार को करेंगे औद्योगिक क्षेत्र के लिए ये महत्वपूर्ण कार्य

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) 2 अक्टूबर शनिवार को जन-कल्याण और सुराज अभियान अंतर्गत नीमच जिले के जावद से सूक्ष्म, लघु, मध्यम और औद्योगिक नीति तथा निवेश विभाग के 133 उद्योगों को प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक भूखंडों का वर्चुअल माध्यम से आशय-पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री जावद से ही 7 औद्योगिक क्षेत्रों में अधो-संरचना विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं इंदौर के अतुल्य आईटी पार्क का लोकार्पण भी करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का PhD को लेकर बड़ा ऐलान, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में छात्रों को मिलेगी राहत

उद्योग आयुक्त एवं सचिव एमएसएमई पी. नरहरि ने बताया कि जन-कल्याण एवं सुराज कार्यक्रम के तहत प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास को लक्ष्य मानकर इस दिन सीएम शिवराज एमएसएमई के साथ ही औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों को आवंटित किए जा रहे 133 आशय पत्रों का वितरण करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जावद से इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के एमपीआईडीसी कार्यालय भी वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री जावद से उद्योगपति तथा नव-उद्यमियों से संवाद भी करेंगे और भीलवाड़ा से आये उद्यमियों से भेंट करेंगे। जावद में जन-कल्याण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में किए गए नवाचारों का उद्घाटन कर ग्राम-पंचायतों को स्वच्छता वाहन भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग सहित जन-प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews