सीएम शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन, सरकार के नए विमान से भरी उड़ान

Shivraj-Singh-Chouhan
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) आज मध्यप्रदेश सरकार के नए विमान एयरकिंग बी-250 से तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji)पहुंचे हैं। उपचुनाव में मिली शानदार जीत के बाद शिवराज अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के मंदिर में भगवान वेंकटेश की पूजा अर्चना करेंगे।
बता दें कि राज्य सरकार ने क्राफ्ट कंपनी से किंग एयर B-250 विमान (Air king B-250 Plane) कस्टम ड्यूटी मिलाकर करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। एयरकिंग बी-250 विमान अगस्त के महीने में भोपाल पहुंच चुका था और तब से स्टेट हैंगर में खड़ा हुआ है। ये सात सीटर विमान दुनिया का सबसे बेहतरीन बिजनेस क्लास विमान है और प्रदेश की सभी हवाई पट्टियों पर लैंड कर सकता है। इसके अंदर की बनावट ऐसी है, जो एक आलीशान क्लब में तब्दील हो जाती है, जहां बिजनेस मीटिंग्स या पार्टी भी की जा सकती है। यह 35 हजार फीट की ऊंचाई तक जाने की क्षमता रखता है और पायलट के लिए अधिक सुविधाजनक है।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews