बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सीएम शिवराज की मार्मिक अपील, कही ये बड़ी बात

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सीएम शिवराज की मार्मिक अपील, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मार्मिक अपील (Touching appeal of CM Shivraj) करते हुए कहा है कि आपका जीवन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कृपया कर सहयोग करें, कोई निचले स्थानों पर रहने की जिद ना करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से प्रभावित लोगों को बाहर निकालने में जुटा है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने (Shivraj’s appeal to the people of the flood affected area) एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि  प्रदेश में अब बाढ़ की स्थिति कई जिलों में सुधर रही है, लेकिन अभी भी भिंड और मुरैना दोनों जिलों में चंबल नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है। इसका कारण है यमुना जी में पानी का तेज प्रवाह आना। यमुना जी में तेज प्रवाह से पानी आ रहा है जिससे भिंड और मुरैना में चंबल नदी का बैकवॉटर आ रहा है। इसलिए जलस्तर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें – जज्बे को सलाम : पिता अपने मासूम को गोद में लेकर खींच रहा रिक्शा, देखें एक मार्मिक वीडियो

शिवराज ने कहा कि गांधी सागर बांध और कोटा से पानी कम छोड़ा जा रहा है। लेकिन यमुना जी के कारण ये स्थिति बन रही है। हम सतर्क और सावधान हैं। श्योपुर में चम्बल का पानी उतर रहा है, लेकिन भिंड और मुरैना में सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, होमगार्ड के जवान प्रशासन और पुलिस की टीम, जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण सभी सतर्क हैं।

ये भी पढ़ें –  IMD Alert : बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने राज्य का हाल

मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों की जनता से अपील करते हुए कहा कि पानी अभी बढ़ने की सम्भावना हैं इसलिए वो अपने जीवन की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन का आग्रह स्वीकार करें। जिला प्रशासन निचले स्थानों से लोगों को निकाल रहे हैं  हम बोट से लोगों को निकाल रहे हैं। हमने सेना के तीन हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की है। आज हम मुरैना में एक टापू से लोगों को निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी में बड़ा उछाल, देखें बाजार का ताजा हाल

शिवराज ने कहा कि जहाँ बोट से जरूरत पड़ेगी तो बोट और हेलीकॉप्टर की जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करेंगे। कृपया कर सहयोग करें, कोई निचले स्थानों पर रहने की जिद ना करे, आपका जीवन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं सावधानी में ही सुरक्षा है।  हम हर पल आपके साथ खड़े हैं, लेकिन आप भी प्रशासन का आग्रह स्वीकार कीजिये, राहत कैम्प्स में आइये और अपना जीवन सुरक्षित कीजिये।

[dgv_vimeo_video id=”743057127″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews