18 सालों बाद एमपी के इस शहर के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे CM

18 सालों बाद एमपी के इस शहर के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे CM

भोपाल।
26 जनवरी को 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां जोरों पर है। राज्य शासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राष्ट्र ध्वज फहराने और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिये मंत्री-मण्डल के सदस्यों को जिले आवंटित कर दिए है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री कमल नाथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इंदौर जिला मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे । इसके बाद परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

यह पहला मौका होगा जब 18 सालों बाद कोई मुख्यमंत्री इंदौर में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होगा। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए ध्वजारोहण किया था।खास बात ये है कि दोनों समय कांग्रेस की सरकार थी। हालांकि दिग्विजय सिंह के बाद बीजेपी की सरकार आई तो उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान सीएम रहे, लेकिन ध्वजारोहण कार्यक्रम में ये कभी शामिल नहीं हो सके।

सीएम कमलनाथ 25 जनवरी को इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे, फिर रात्रि विश्राम के बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कमलनाथ आचार्यश्री विद्यासागरजी से मुलाकात करेंगे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम कमलनाथ इंदौर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के तहत शुरू हो रही एक नई योजना का शुभारंभ भी करेंगे। दरअसल प्रशासन ने जनता को दस्तावेजों की होम डिलीवरी सुविधा देने का फेसला लिया है। इस योजना के तहत कुछ चार्ज देकर लोगों को घर बैठे सरकारी दस्तावेज मिलेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews