BHOPAL-प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर CMHO ने की कार्रवाई-प्रसूता की हो गई थी मौत

Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : बैरसिया विकासखंड में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु होने पर लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही बैरसिया की मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। सोहाया निवासी कुसुम (परिवर्तित नाम ) की 20 सितंबर को प्रसूति के दौरान मृत्यु हो गई थी।

कार्रवाई का नोटिस जारी 
इस प्रकरण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी द्वारा प्राथमिक जांच करवाई गई। जांच में पाया गया कि स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रसव प्रकरण को स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार नही देखा गया। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर संविदा आधार पर पदस्थ स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है। नियमित कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है।

इनको मिला नोटिस, 25 सितंबर तक देना होगा जवाब, अन्यथा निलंबन / बर्ख़ास्तगी की गिरेगी तलवार-
▪️ बीके श्रीवास्तव , सेक्टर सुपरवाइजर
▪️ ज्योति दाते, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर
▪️ अनीता सेन, एएनएम ▪️तबस्सुम अख्तर, एएनएम
▪️संगीता शर्मा, आशा सहयोगी
▪️सीमा सैनी
आशा कार्यकर्ता
▪️डॉ पूनम श्रीवास्तव, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी
▪️डॉ पुष्पा गुरु, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी बैरसिया
▪️मनोज मेहर विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक
▪️अंजू बिहारे, प्रभारी कम्यूनिटी मोबाइलाइजर

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews