लापरवाही पर नपे CMO, आयुक्त ने किया निलंबित

लापरवाही पर नपे CMO, आयुक्त ने किया निलंबित

भोपाल। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास पीनरहरि ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में कार्यों में लापरवाही और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर मण्डला जिले की नगर परिषद बम्हनीबंजर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ अनिल देवार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में देवार का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय, जबलपुर रहेगा। उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवद्र्धन सिंह और प्रमुख सचिव संजय दुबे स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews