कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आएंगे ‘अच्छे दिन’, अब मंत्रियों के लिए जारी होगी गाइडलाइन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आएंगे ‘अच्छे दिन’, अब मंत्रियों के लिए जारी होगी गाइडलाइन

भोपाल। कांग्रेस हाईकमान ने मध्य प्रदेश में संगठन और पार्टी नेताओं के बीच तालमेल बैठाने के लिए समन्वय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी ने गठन के बाद अब काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस के जीतने के बाद मंत्री और विधायकों द्वारा उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही थीं। कार्यकर्ता इस बारे में कई बार संगठन में यह मुद्दा उठा चुके थे। जिस पर अब अमल के लिए समन्वय कमेटी ने पहल करने जा रही है। अब मंत्रियों को कार्यकर्ताओं के काम करने के लिए एक गाइडलाइन जारी होने वाली है।

दरअसल, एआईसीसी ने प्रभारी मंत्रियों के लिए गाइडलाइन जारी होने वाली है। मंत्रियों को इस गाइडलाइन के हिसाब से ही अपने दौरों का कार्यक्रम तय करना होगा। कंग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत रही है कि मंत्री प्रभार वाले जिले में जाते हैं, लेकिन वे मिल नहीं पाते। यही शिकायत विधायकों की भी रही है।

प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस मामले पर कहा कि, ‘सत्ता और संगठन में तालमेल के लिए ही समन्वय कमेटी गठित की है। सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हम कार्यकर्ताओं की पूरी सुनवाई करेंगे। प्रभारी मंत्रियों की जवाबदेही भी तय होगी।

गाइडलाइन की अहम बातें
– मंत्रियों को प्रभार वेल जिले का महीने में एक बार दौरा करना होगा।
– कार्यकर्ताओं के लिए अलग से समय निर्धारित करना होगा।
– जिले के अफसरों के साथ जनता दरबार लगाया जा सकता है।
– छोटे और जरूरी कामम तत्काल निर्देश देकर पूरा कराना होगा।
– जिन कामों के लिए नीति में बदलाव या अतिरिक्त फंड की जरूरत होगी, उनके लिए विभागीय मंत्री और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर पूरा कराने की प्रक्रिया करनी होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews