
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather) का मिजाज बदल रहा है। पिछले हफ्ते दिन में तेज धूप के बाद एक बार फिर शीतलहर की संभावना है। उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण धूप निकलने के बाद भी हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की संभावना जताई है।
पिछले दो दिन के दौरान ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राजधानी भोपाल सहित जबलपुर, सिवनी, सागर, रायसेन, बैतूल, खरगौन, खंडवा एवं धार जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। भोपाल में रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा। फिलहाल बादल छाने के कोई आसार नहीं है और मौसम विभाग द्वारा दो दिन बाद तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

