कड़ाके की ठंड की चपेट में मध्यप्रदेश, 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

कड़ाके की ठंड की चपेट में मध्यप्रदेश, 5 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के लगभग सभी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर भोपाल में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के हर जिले में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच ही रहा है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बैतूल, रायसेन एवं उमरिया में रिकार्ड हुआ है।

प्रदेश में कोई जिला ऐसा नहीं है जहां रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर गया हो। प्रत्येक जिले में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच ही दर्ज हुआ है। गुना, राजगढ़ एवं श्योपुर जिलों में ‘कोल्ड डे’ रहा तथा सिवनी , बैतूल एवं रतलाम जिलों में शीतलहर चल रही है। राजधानी भोपाल में भी रात का पारा 2.4 डिग्री गिरकर सोमवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से चार डिग्री कम है। लेकिन दिन भर गुनगुनी धूप रहने से दिन का पारा उछला और अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले चार डिग्री बढक़र 22.8 डिग्री सेल्सियस अंकित हुआ। हालांकि यह सामान्य से तीन डिग्री कम है।

अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल के तापमान में एक आध डिग्री घटत या बढत हो सकती है। लेकिन सागर, इंदौर , उज्जैन , संभागों के जिलों तथा बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी एवं जबलपुर जिलों में कहीं कहीं शीतल दिन (कोल्ड डे) रहने का अनुमान है। इसी प्रकार रीवा , सागर , शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। 22-23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में फिर बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews