अचानक स्कूल पहुंचे कलेक्टर आशीष सिंह, नजारा देखकर हुए हैरान, स्टाफ नदारत, की कार्रवाई

अचानक स्कूल पहुंचे कलेक्टर आशीष सिंह, नजारा देखकर हुए हैरान, स्टाफ नदारत, की कार्रवाई

Bhopal Collector’s Action Against School Staff : कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को सुबह रुनाहा नजीराबाद एवं सूरजपूरा के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उनके निरीक्षण में कई शिक्षक और शिक्षिकायें अनुपस्थित मिले जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षिका के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

किया निलंबित 

इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी ने 4 शिक्षकों और एक लिपिक को निलंबित, 2 को कारण बताओं नोटिस एवं 2 आउटसोर्स आपरेटर की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की है। नजीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है। इस दौरान उनके साथ सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, एसडीएम विनोद सोनकिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने शास.उ.मा.वि.रूनाहा, शास. माध्य. शाला नजीराबाद, शा.मा.शा. सूरजपुरा का औचक निरीक्षण किया एवं विद्यालयों की व्यवस्था का अवलोकन किया।

वेतन वृद्धि रोकी 

कलेक्टर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षक सुशीला सोलंकी माध्यमिक शिक्षक, शुभम सिंह सहायक ग्रेड तीन, कुमुद कुशवाह प्राथमिक शिक्षक, मीना चतुर्वेदी , प्रा.शि. एवं नानक प्रसाद अहिरवार, प्रा.शि. को निलंबित किया गया है। इसी के साथ नीलम शर्मा उ.मा.शि. एवं आरती त्रिपाठी उ.मा.शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किये है।विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले दो आउटसोर्स आपरेटर कान्हा मीणा एवं भजन गौर की सेवा समाप्त की गई है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय नजीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews