कोरोना अलर्ट : भोपाल में शराब दुकानों के अहाते बंद

कोरोना अलर्ट : भोपाल में शराब दुकानों के अहाते बंद

भोपाल। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में दहशत फैलाई हुई है। भारत में भी कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिये हैं और सरकार ने सभी को सजग रहने की सलाह दी है। इसके बाद ज्यादातर जगहों पर लोग अब अपने घरों में बंद हो गए हैं, कोशिश की जा रही है कि बाहर कम से कम निकला जाए। होटल, मॉल, रेस्टॉरेंट, सिनेमाघर वगैरह बंद करवाए जा रहे हैं और इसी कड़ी में अब भोपाल में शुक्रवार रात से शहर के सारे शराब अहाते बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि भोपाल में भी प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि केवल जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। सरकारी विभागों में भी कर्मचारियों के लिये रोटेशन व्यवस्था लागू कर दी गई है, परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं और इसी के साथ अब कलेक्टर तरूण कुमार ने आदेश जारी कर दिया है कि शुक्रवार रात से शहर के सभी शराब दुकानों में अहाते आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। कोरोना से बचाव और उसे फैलने से रोकने के लिये एहतियातन ये कदम उठाया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews