भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर के निर्देश, 16 की बजाए 19 जून से खोले जायेगे स्कूल

school holiday

BHOPAL  SCHOOL NEWS : भोपाल में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने  19 जून से स्कूल को खोले जाने के निर्देश दिए है, कलेक्टर आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि शहर के सभी स्कूल चाहे वह शासकीय हो या फिर अशासकीय कोई भी स्कूल 19 जून से पहले न खोला जाए। इन दिनों भोपाल सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है वही तापमान 42 डिग्री पार गया है।

पहले 16 जून से खोले जाने थे स्कूल 

सरकारी स्कूल 16 जून से खोले जाने है और इसकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन अब भोपाल में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल 16 की बजाए 19 जून से खोले जानें के निर्देश दिए है। और इस निर्देश का पालन सरकारी और निजी स्कूल दोनों के लिए अनिवार्य किया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews