नियमितीकरण की मांग को लेकर महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने निकाली पदयात्रा

नियमितीकरण की मांग को लेकर महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने निकाली पदयात्रा

Atithi vidwan took out a padyatra : महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने सरकार से एक बार फिर नियमितीकरण की मांग की है। इसी मांग को लेकर सीहोर से राजधानी भोपाल की तरफ अतिथि विद्वानों की पदयात्रा निकाली। इन्होने कहा है कि सरकार अगर इनकी मांग नहीं मानते हैं तो ये फिर धरना प्रदर्शन देंगे और अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होने कहा कि वो भोपाल में नीलम पार्क में 30 अप्रैल को सभा होगी और वो चाहते हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां आकर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दें।

पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर अब इन्होने सीहोर से लेकर भोपाल तक पदयात्रा निकाली है। पदयात्रा से पहले अतिथि विद्वान महासंघ/मोर्चा के पदाधिकारियों ने सीहोर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां महासंघ के संयोजक डॉ देवराज सिंह ने कहा कि पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से अतिथि विद्वान अनिश्चित भविष्य और आर्थिक बदहाली के बावजूद लगातार सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार आज तक अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित नहीं कर पाई है जो बेहद निराशाजनक है। उन्होने कहा कि क्या सरकार की मंशा सिर्फ अतिथि विद्वानों को चुनावी मोहरा बनाकर रखने की है। वो सरकार की इस शोषणकारी के खिलाफ पदयात्रा कर रहे हैं और मांगें पूरी नहीं होने पर आगे भी उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अतिथि विद्वानों ने कहा कि वो पिछले 25-26 वर्षों से सरकारी महाविद्यालयों में सेवा दे रहे हैं। नेट और पीएचडी कर चुके हैं लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नही दे रही। मोर्चा संयोजक डॉ बीएल दोहरे और डॉ संजय पांडेय ने कहा की सरकार को अब कितना अनुभव और योग्यता चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएससी अतिथि विद्वानों के हित में नहीं है और सरकार को संवेदना दिखाते हुए अतिथि विद्वानों को एक व्यवस्थित नीति बनाकर भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। इस प्रेस वार्ता में डॉ अविनाश मिश्रा, डॉ दुर्गेश लशगरिया, डॉ बी डी धार्मिक, डॉ सोनम भारती, डॉ प्रियंका अहिरवार शामिल रहीं।

[dgv_vimeo_video id=”821986752″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews