Suspended: बुरहानपुर निगम आयुक्त निलंबित, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोटिस

mp news suspended

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh0 में लापरवाही पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है।राज्य शासन द्वारा बुरहानपुर नगर पालिका निगम आयुक्त (Burhanpur Municipal Corporation Commissioner) भगवानदास भुमरकर को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अव्हेलना करने पर निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।निलंबन (Suspended) अवधि में भुमरकर का मुख्यालय संचालनालय नगरीय प्रशासन विका भोपाल रखा गया है।

यह भी पढ़े.. MP News : मेडिकल छात्रों को बड़ा झटका- कॉलेज सीट छोड़ने पर देनी होगी पूरी फीस

वही शिवपुरी कलेक्टर (Shivpuri Collector) अक्षय कुमार सिंह ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व उदासीनता बरते जाने पर प्रा.स्वा.केन्द्र दिनारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविंद अग्रवाल को कारण बताओ सूचना पत्र (show cause notice)जारी किया है। संबंधित अधिकारी को पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह बोले- इस योजना के क्रियान्वयन में MP देश में अग्रणी, जल्दी करें सर्वे

दरअसल, बीते दिनों प्रा.स्वा.केन्द्र दिनारा पर प्रसूता पूनम पति अच्छेलाल केवट की मृत्यु एवं उसके नवजात बच्चे की मृत्यु के समय संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रा.स्वा.केन्द्र दिनारा पर उपस्थित नहीं थे और न ही इसकी सूचना अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा दी गई। इनके द्वारा कोई भी जॉँच रिपोर्ट जॉंच दल के समक्ष प्रस्तुत नहीं की है। जांच दल द्वारा चिकित्सा अधिकारी के मुख्यालय पर न रहने से स्टॉफ पर नियंत्रण न होना पाया गया है। चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Suspended: बुरहानपुर निगम आयुक्त निलंबित, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोटिस - MP Breaking News