कैबिनेट मंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त का एक्शन-15 मार्च से पहले हो काम, लापरवाहों पर कार्रवाई

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (Madhya Pradesh) में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों (Government Officer-employee)  पर कार्रवाई का सिलसिला तेजी से जारी है।लापरवाहों पर कभी निलंबित (Suspended) तो कभी शोकॉज नोटिस देकर एक्शन लिया जा रहा है। अब शिवराज सरकार(Shivraj Government) कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह (Cabinet Minister Bhupendra Singh) के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक निकुंज श्रीवास्तव ने ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. मप्र निकाय चुनाव से पहले भूपेन्द्र सिंह का बयान, कलेक्टर से लेना होगा अनुमोदन

दरअसल, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (Madhya Pradesh Urban Development Company) के प्रबंध संचालक  निकुंज श्रीवास्तव ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank) के सहयोग से क्रियांवित किये जा रहे, जल प्रदाय योजना के कार्यों की समीक्षा की। श्रीवास्तव ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये की रोड़ रेस्टोरेशन के कार्य प्राथमकिता से किए जाये और यह सुनिश्चित हो की 15 मार्च से पहले रोड रेस्टोरेशन के कार्य पूरे हो जाये।

प्रबंध संचालक ने सागर(Sager) और भिंड (Bhind) में जल प्रदाय योजना (Water supply scheme) की धीमी गति और रोड रेस्टोरेशन के कार्य में लापरवाही बरतने के आधार पर मेसर्स टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड (M/s Tata Project Limited)के विरूद्ध प्रावधान अनुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े.. MP में संविदाकर्मियों-पुलिस भर्ती समेत महिलाओं को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने की कई घोषणाएं

प्रबंध संचालक ने ठेकेदारों से कहा की काम में धीमी गति स्वीकार्य नहीं होगी। ठेकेदार काम तेजी से करने के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यदि ठेकेदार को फील्ड में कोई व्यवहारिक दिक्कत आ रही है तो,इकाईयों के परियोजना प्रबंधक की जिम्मेदारी है कि जिला कलेक्टर (Collector) के संज्ञान में लाकर समस्या का निदान करायें।

उन्होंने कहा की नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी कंपनी द्वारा निष्पादित किये जा रहे कार्यों की जानकारी से अद्यतन रहें। प्रबंध संचालक ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की मंशा के अनुरूप जल प्रदाय योजना के काम तेजी से पूरे किये जाये।

उल्लेखनीय है कि  नगरीय विकास और आवास (Urban Development and Housing Department) मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रोड रेस्टोरेशन के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि पाइप लाईन बिछाने के लिये रोड कटर से ही काटे और 48 घंटे के अंदर अस्थाई रेस्टोरेशन और 15 दिन के अंदर स्थाई रोड रेस्टोरेशन का कार्य पूरा करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews