कमलनाथ के मंत्री के खिलाफ कारोबारियों ने की शिकायत, माफियाओं को सहयोग का आरोप

कमलनाथ के मंत्री के खिलाफ कारोबारियों ने की शिकायत, माफियाओं को सहयोग का आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने माफियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि किसी भी गलत काम करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन अब उनके ही मंत्री पर माफियाओं को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ तक शिकायत की गई है। ग्वालियर के बिलौआ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को एक पत्र लिखकर यह शिकायत की है। 

सूत्रों के मुताबिक सरकारी मशीनरी यहां मंत्री के दबाव में काम कर रही है। मंत्री के दवाब के कारण इस क्षेत्र में क्रशर को शुरू और बंद करने का कारनामा किया जा रहा है। कुछ दिन पहले कलेक्टर ने क्रशर को बंद करने की कार्रवाई की थी। लेकिन फिर मंत्री ने दबाव बनाया और क्रशर को शुरू करवा दिया। अब एक बार फिर मंत्री ने कलेक्टर पर दबाव बनाकर क्रशर बंद करवा दिया। 

इस पूरे मामले की शिकायत ग्वालियर के झूलेलाल ग्रेनाइट ग्राम पंचत बिलौआ की ओर से मुख्यमंत्री कमलनाथ को की गई है। एक पत्र में मंत्री का नाम लिए बिना ही कहा गया है कि माफियाओं की जो जंग आप चला रहे हैं इससे प्रदेश में अमन चैन का वातावरण कायर हो सका है, लेकिन हम बड़े ही दुख और दर्र के साथ अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहते हैं कि हम व्यव्सासियों का कारोबार कोई और नहीं बल्कि शासन ही माफिया बनकर चौपट करना चाहता है। पत्र में ग्वालियर जिले की एक मंत्री का नाम लिए बिना ही उनके खिलाफ शिकायत की गई है। मंत्री पर माफियाओं का सहयोग देने का आरोप लगाया गया है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews