EOW में लोक शिक्षण संचालनालय की शिकायत, अपात्र कंपनियों के चयन को लेकर जांच की मांग

EOW में लोक शिक्षण संचालनालय की शिकायत, अपात्र कंपनियों के चयन को लेकर जांच की मांग

Complaint in EOW of Directorate of Public Instruction : राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में लोक शिक्षण संचालनालय को लेकर शिकायत की गई है। इस शिकायत में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई सीएम राईज योजना के लिए संचालनालय द्वारा निकाले गए टेंडर में भ्रष्टाचार किया गया है। कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की गई है।

दरअसल लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा ERP सॉफ्टवेयर (Enterprise Resource Planning) के लिए टेंडर निकाला गया था। इसके लिए 19 कंपनियों ने एप्लाई किया था जिनमें से 8 का चयन किया गया। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन सॉफ्टवेयर (Developing integrated School Management System/ERP for CM Rise, Excellence and Model School in M.P.) द्वारा जो निविदा जारी की गई थी, उसमें फर्जी दस्तावेज के साथ अपात्र फार्म का चयन किया गया है और इस घोटाले में लोक शिक्षण संचालनालय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत है।

शिकायत में कहा गया है कि विभाग द्वारा बनाई गई दस्तावेज जांच समिति द्वारा कुछ संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियमों को अनदेखा करते हुए उन्हें योग्य घोषित कर दिया है। इन अधिकारियों पर पैसे लेकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में चयनित कंपनियों का हवाला देते हुए वो जिन शर्तों पर खरी नहीं उतर रही हैं, वो जानकारी भी संलग्न की गई है।  ईओडब्ल्यू में इस शिकायत के माध्यम से मामले पर जांच करने की अपील की गई है। साथ ही इस मामले में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को भी पत्र भेजा गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews