कम्प्यूटर बाबा ने अपनी हत्या की आशंका जताई, कहा “चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कुछ भी कर सकती है”

COMPUTER BABA

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कम्प्यूटर बाबा ने बड़ा बयान देते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है। भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि “चुनाव जीतने के लिये भाजपा मेरी हत्या करवा सकती है।”

कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि जो भी बीजेपी के खिलाफ बोलता है उसकी जान को खतरा है। मैंने लोकतंत्र की बात की तो मेरी मेरी सुरक्षा हटा ली गई। संत समाज भाजपा से बहुत परेशान है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह के नदी बचाओ सत्याग्रह में कम्प्यूटर बाबा शामिल हुए हैं।

प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री लहार विधायक डाँ गोविंद सिंह के द्वारा की जा रही नदी बचाओ यात्रा के तीसरे दिन शामिल होने पहुचे कम्प्यूटर बाबा ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हए कहा कि जो भी इनके खिलाफ बोलता है उसे खतरा है। मेरी सुरक्षा हटा ली गई है, इन्हें किसी भी कीमत पर चुनाव जीतना है और यह मेरी हत्या भी करवा सकते हैं। यह चुनाव जीतने के लिये कुछ भी कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews