टलता नहीं दिख रहा कांग्रेस का संकट, कुछ और विधायक लापता, कुछ ने लौटाए सरकारी सुरक्षाकर्मी

KAMAL NATH

भोपाल। सीएम कमलनाथ और दिग्गज कांग्रेस नेता भले ही लाख दावे कर लें कि सब ठीक है, लेकिन अब भी उनका संकट टलता दिख नहीं रहा है। एक तरफ कांग्रेस नाराज़ और असंतुष्ट विधायकों को समझाने की कोशिशों में लगी है वहीं रविवार रात से कुछ और कांग्रेस विधायकों का पता नहीं चल पा रहा है। कुछ और विधायकों के लापता होने के साथ ही कुछ कांग्रेस विधायकों ने सरकार द्वारा दिये गए सुरक्षाकर्मी भी लौटा दिये हैं। सिंधिया खेमे के कई विधायकों के फोन बंद आ रहे हैं और कई विधायकों ने अपने सुरक्षाकर्मी भी लौटाा दिए हैं। जसवंत जाटव, मुन्नालाल गोयल, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गिर्राज दंडोतिया, ओ पी एस भदौरिया, मंत्री इमरती देवी जैसे विधायकों से कांग्रेस का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बड़ी कोशिशों के बाद कांग्रेस पिछले दिनों रूठे और लापता विधायकों में से कुछ को वापस लाने में कामयाब हुई और मनाने में जुटी हुई थी कि ये नया संकट खड़ा हो गया है। इसी के साथ जिन विधायकों ने सरकारी सुरक्षाकर्मियों को लौटा दिया है, उनके इस कदम से बगावती तेवर साफ ज़ाहिर हो रहे हैं। इस कारण एक बार फिर पार्टी में खलबली मच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews