पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए आरोप, जीतू पटवारी ने कहा ‘भारतीय जनता पार्टी करती है एंटी नेशनल एक्टिविटी’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जहां पेपर लीक होता है वहां भाजपा का कॉलेज सामने आता है, ABVP के कार्यकर्ता सामने आते हैं, एबीवीपी से निकले हुए कुलपति और प्रोफेसर सामने आते हैं। लेकिन अपने लोगों को बीजेपी सजा नहीं देती, क्योंकि उसकी नीयत में ही खोट है।
Indore Water Contamination

Jitu Patwari

MP News : पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी को घेरा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ ज़्यादातर मध्य प्रदेश से ही प्रारंभ होती है। बार बार एबीवीपी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के रूप में काम करने वाले लोगों को इस तरह के पदों पर बिठाया जाता है तो स्वाभाविक रूप से इस तरह का क्राइम करने में भारतीय जनता पार्टी एंटी नेशनल एक्टिविटी करती है।

कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप

पटवारी ने कहा कि ‘जहां पेपर लीक होता है वहां भाजपा का कॉलेज सामने आता है, ABVP के कार्यकर्ता सामने आते हैं, ABVP से निकले हुए कुलपति और प्रोफेसर सामने आते हैं। लेकिन अपने लोगों को आप सजा नहीं दे सकते हो, क्योकि आपकी ही नीयत में खोट है। और यही कारण है कि आज भी NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी का इस्तीफ़ा नहीं लिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि अगर एबीवीपी का कार्यकर्ता किसी ऐसे पद पर बैठ गया और फिर पेपर लीक करता है तो वो इस देश के भविष्य पर कुठाराघात करता है। ये एक तरह से एंटी नेशनल ऐक्टिविटी में आता है। नरेंद्र मोदी जी में थोड़ी भी ईमानदारी हो तो उन्हें ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रदीप जोशी के इस्तीफ़े की मांग 

बता दें कि कांग्रेस लगातार नीट परीक्षा मामले में NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी की नियुक्ति पर सवाल उठा रही है। उसका कहना है कि जबसे प्रदीप जोशी MPPSC अध्यक्ष बने तो परीक्षाओं में गड़बड़ी होनी शुरू हुई और पेपर लीक हुआ। इससे पहले दिग्विजय सिंह भी कह चुके हैं कि जब प्रदीप जोशी छत्तीसगढ़ गए तो वहां भी पेपर लीक हुआ और UPSC गए तो वहां से भी शिकायतें आने लगी। बता दें कि नीट परीक्षा परिणाम मामले में धांधली के आरोपों के बीच अब NTA चेयरमैन प्रदीप जोशी भी शक के घेरे में है। उनका संघ से पुराना संबंध बताया जा रहा है और ये भी कहा जा रहा है कि इन संबंधों का फ़ायदा उन्होंने कई पदों को पाने के लिए किया है। इस मामले पर अब कांग्रेस उनके इस्तीफ़े की मांग कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews