MP उपचुवाव से पहले कांग्रेस की कार्रवाई, संजय ​श्रीवास्तव पार्टी से निष्कासित

पूर्व मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले कांग्रेस कोई रिस्क नही लेना चाहती, इसलिए संगठन विरोधी काम करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा रही है। इसी कड़ी में सिंधिया के मप्र दौरे के बाद एमपी कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को पदमुक्त कर दिया और उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है। संजय पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप के चलते ये कार्रवाई की गई है।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।जिसमें कहा गया है कि संजय श्रीवास्तव लगातार कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहते हैं, इस कारण उनको प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पद से मुक्त कर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews