कांग्रेस का एक्शन, मंत्री गोविंद सिंह के समर्थक को दिखाया बाहर का रास्ता

कांग्रेस का एक्शन, मंत्री गोविंद सिंह के समर्थक को दिखाया बाहर का रास्ता

भोपाल।
कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) में शामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)के समर्थक कैबिनेट मंत्रियों-पूर्व विधायकों के समर्थकों पर कांग्रेस द्वारा एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है, हाल ही में कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेताओं को बाहर किया था और अब शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Cabinet Minister Govind Singh Rajput) के समर्थक कमलेश बघेल (Supporter Kamlesh Baghel) को प्रदेश और जिला कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है। खास करके नवनियुक्त ग्रामीण अध्यक्ष नरेश जैन ने अपना पदभार संभालते ही इस निर्णय के साथ राजपूत समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई का संकेत दे दिया है।

बताया जा रहा है कि राजपूत के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद बघेल ने कांग्रेस से दूरियां बना ली थी जिसके बाद कांग्रेस ने य़े कार्रवाई की है। कमलेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि और जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष थे।प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर बघेल को प्रदेश प्रतिनिधि पद से हटाने के बाद जिलाध्यक्ष नरेश जैन ने जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।

बता दे कि हाल ही में सिंधिया समर्थक देवास जिले के 8 नेताओं को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया गया था। इनमें पूर्व विधायक और सिंधिया के साथ बीजेपी में गए मनोज चौधरी के परिवार के लोग भी शामिल थे।।इसके पहले भी कांग्रेस सिंधिया समर्थकों पर कार्रवाई कर चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews