कांग्रेस ने MP में पीडीएस गेहूं घोटाले का आरोप लगाया, उमंग सिंघार ने कहा “गरीबों के हक पर डाका”, सरकार से किए सवाल

मध्यप्रदेश में पीडीएस गेहूं खरीदी को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा है कि वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे गरीबों के अधिकारों का हनन बताया और आरोप लगाया कि पुराना अनाज दोबारा पैक कर बेचा जा रहा है, साथ ही तुलाई में भी गड़बड़ी हो रही है।
Umang Singhar

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में पीडीएस गेहूं खरीदी में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे “गरीबों के हक़ पर डाका” बताते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार से सवाल किया है कि ये सारा खेल किसके संरक्षण में चल रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आने वाले गेहूं में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। उनका आरोप है कि “पुराना गेहूं नई बोरियों में भरकर बेचा जा रहा है, कई जगह अवैध तुलाई हो रही है और सिस्टम को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है।”

एमपी में पीडीएस घोटाले के आरोप 

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गेहूं खरीदी और भंडारण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। राजधानी भोपाल सहित कई क्षेत्रों में सरकारी गेहूं खरीदी और भंडारण व्यवस्था की शुरुआती जांच में गंभीर खामियां सामने आई हैं। कई वेयरहाउस में पुराने पीडीएस गेहूं को पुनः पैक कर नई बोरियों में भरने के संकेत मिले हैं, जिससे रिकॉर्ड में हेरफेर की आशंका गहराई है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि कई स्थानों पर पुराना गेहूं नई बोरियों में भरकर उसे नई खरीदी के रूप में दिखाया जा रहा था। साथ ही कुछ केंद्रों पर तय मानकों से अधिक और कम वजन की अवैध तुलाई भी पाई गई है। इस पूरे मामले को लेकर राज्य के 93 गोदामों में व्यापक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

उमंग सिंघार ने सरकार से किए सवाल

इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल किए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि गरीबों के हक पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “गरीब का अनाज भी नहीं छोड़ा गया है। पीडीएस गेहूं घोटाले में पुराना अनाज नई बोरियों में भरकर खपाया जा रहा है, कई जगह अवैध तुलाई हो रही है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि गरीबों के अधिकारों पर डाका है।” कांग्रेस नेता ने पूछा है कि बीजेपी सरकार बताए कि यह पूरा खेल किसके संरक्षण में चल रहा है।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews