कांग्रेस ने किया ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन, बिजली के बढ़ते दाम और ट्रांसफार्मर उखाड़ने का विरोध

कांग्रेस ने किया ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन, बिजली के बढ़ते दाम और ट्रांसफार्मर उखाड़ने का विरोध

Congress burnt the effigy of Energy Minister : बिजली के बढ़े दाम और ट्रांसफार्मर उखाड़ने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उसने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से प्रदेश की जनता भयाक्रांत है। कर्ज लेकर घी पी रही सरकार केवल और केवल जनता के साथ कुठाराघात कर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया और भोपाल जिला कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री मोहम्मद शाबर के नेतृत्व में बिजली के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी और अघोषित बिजली कटौती तथा ट्रांसफार्मर उखाड़ने के विरोध में मप्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का पुतला जलाया। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि यदि बिजली समस्याओं को लेकर शीघ्र ही सरकार ने कोई यथोचित निर्णय नहीं लिया और जनता को समस्याओं से निजात नहीं मिला तो कांग्रेस जल्द ही बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उसने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ी हुई कीमतों से जनता में हाहाकार मचा है। लेकिन भाजपा सरकार फिर भी जनता को बोझ तले दबाने का अमानवीय कृत्य करने से कोई परहेज नहीं कर रही है। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता आसिफ, सानू खान, जितेन्द्र सिंह, अक्षय, अंकित साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

[dgv_vimeo_video id=”796584551″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews