निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी अगले दो दिन में फाइनल-कमलनाथ

kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस पार्टी एक-दो दिन में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी फाइनल कर देगी। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ का, गुरुवार को पीसीसी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैं आज सभी प्रभारियों के साथ इस संबंध में बैठक कर रहा हूं। चुनाव में सभी लोग टिकट मांगते हैं लेकिन किसी एक को टिकट मिल पाता है। हम इसमें किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने वाला फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें… बिरसा मुंडा पुण्यतिथि: महान भारतीय को श्रद्धांजलि दे रहे लोग

पीसीसी पहुंचे कमलनाथ ने आज बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने कहा आज बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस है। इनका बलिदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उनकी लड़ाई केवल आदिवासी समाज के लिए नहीं थी बल्कि पूरे समाज के लिए थी। वही कांग्रेस पार्टी में नगरीय निकाय चुनाव में टिकट को लेकर मची खींचतान पर उन्होंने कहा कि मैं 45 साल से राजनीति कर रहा हूं सब लोग अच्छा काम करते हैं और टिकट चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी तनाव हो जाता है। लेकिन सबको यह समझना होगा की हमें संगठन को मजबूत करना है।

[dgv_vimeo_video id=”718585582″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews