MP उपचुनाव : रेत चलाएंगे हमारे लोग, कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो वायरल

MP उपचुनाव : रेत चलाएंगे हमारे लोग, कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh By-election) से पहले वायरल वीडियो सियासी गलियारों में जमकर हलचल मचाए हुए है। अबतक कई मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों के वीडियो वायरल (Video viral) हो चुके है, जिसमें नेता वोटरों को धमकाते, प्रलोभन और गाली गलौच करते नजर आ चुके है, लेकिन अब भिंड़ के मेहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे (Congress candidate Hemant Katare) का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे रेत कारोबार को लेकर धमकी देते हुए नजर आ रहे है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे  प्रचार के दौरान आपत्तिजनक बयान देते नजर आ रहे है।वीडियो में हेमंत कटारे ग्रामीणों से कहते नजर आ रहे है कि अभी 15 दिन कुछ नही , इसके बाद हमारे लोग रेत कारोबार चलाएंगे और कोई नही चलाएगा। वही कमाएंगे। इस पर नाराज होकर ग्रामीण कहते है कि हम रेत का कारोबार ही बंद करा रहे है। इस दौरान कटारे एक व्यक्ति को माला भी पहनाते हुए नजर आ रहे है।वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नही आई है, लेकिन BJP नेता दुर्गेश केसवानी (BJP leader Durgesh Keswani) ने इस पर तंज कसा है और इसे असली कांग्रेस की मानसिकता बताया है।

बता दे कि रेत को लेकर भिंड की मेहगांव विधानसभा हमेशा विवादों में रही है।चाहे सरकार किसी की भी हो यहां के नेताओं पर अक्सर रेत के अवैध उत्खनन (Illegal sand quarrying) में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं और अब चुनावी सरगर्मियों के बीच इस वायरल वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी।

(एमपी ब्रेकिंग न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टी नही करता है)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews