सरकार गिराने की में साजिश में BJP!, 9 विधायकों को होटल में बंधक बनाने का आरोप

ujjain-ghatiya-vidhansabha-assembly-election-2018

भोपाल/दिल्ली। बुधवार (Wednesday) का दिन मध्य प्रदेश (madhya pradesh) की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। दरअसल मंगलवार (Tuesday) की सुबह दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने ट्वीट (tweet) किया कि कांग्रेस (congress) विधायकों को बीजेपी (bjp) दिल्ली (Delhi) ला रही है और कुछ विधायकों को चार्टर प्लेन से भी लाया गया है। उसके बाद सियासी ड्रामा शुरू हुआ और देर शाम तक शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) भी दिल्ली पहुंच गए और जहां पर पहले से ही इस सियासी ड्रामे के दूसरे सूत्रधार नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) मौजूद थे।

देर रात होते-होते इस बात की पुष्टि हो गई कि गुरूग्राम (gurugram) के आईटीसी मराठा होटल में बसपा (bsp) के दो, सपा (sp) के एक और कांग्रेस के 6 विधायकों को रखा गया है । यहां पर मंत्री जीतू पटवारी (jitu patwari) और जयवर्धन सिंह (jayvardhan singh) पहुंचे और (रामबाई) को अपने साथ ले गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंचे लेकिन उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया। दिग्विजय ने बताया कि कांग्रेस के बिसाहूलाल सिह, हरदीप सिंह डंग, एन्दल सिंह कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा सहित बसपा के संजीव कुशवाहा और रामबाई भाजपा के लोगों के साथ थे लेकिन यह सब कहीं नहीं जाएंगे, वापस कांग्रेस में ही रहेंगे। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के पास अभी भी 10 से 15 के बीच ऐसे विधायक हैं जो पाला बदल सकते हैं और ऐसी स्थिति में कमलनाथ सरकार के लिए खतरा हो सकता है।

दिल्ली में मौजूद दिग्विजय ने कहा भाजपा नेता रामपाल सिंह, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, संजय पाठक विधायकों को पैसे बांटने के लिए जा रहे थे। मुझे लगता है कि होटल में 10-11 विधायक होंगे। सिर्फ 4 उनके (भाजपा) साथ हैं। हमारे सभी 6 विधायक लौटने को तैयार हैं। बिसाहूलाल सिंह और रमाबाई से भी संपर्क साधा गया। दोनों लौटना चाहते हैं, लेकिन भाजपा उन्हें रोक रही है। कांग्रेस आज इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फेंस करेगी।

इन विधायकों के होटल में होने की पुष्टि

  • रामबाई (बसपा), पथरिया
  • बिसाहूलाल (कांग्रेस), अनूपपुर
  • हरदीप सिंह (कांग्रेस), सुवासरा
  • सुरेंद्र सिंह शेरा (निर्दलीय)
  • संजीव कुशवाह (बसपा), भिंड
  • ऐंदल सिंह कंसाना (कांग्रेस), सुमावली
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews