
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिया है। शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक सभा में कमलनाथ को कथित रूप से आतंकवादी कहे जाने के खिलाफ ये आवेदन दिया गया है। इनका कहना है कि सीएम ने भरी सभा में जिस तरह कमलनाथ जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसपर कार्रवाई की जाए।
नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Election) के प्रचार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान सीधी में एक सभा में चुनावी सभा कर रहे थे। वहां उन्होने कांग्रेस तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि उन्होने अपनी 15 महीने की सरकार में बीजेपी सरकार की संबल योजना और लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाएं बंद कर दी थी। इसी दौरान सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाते रहते हैं और आतंकवादी जैसे हो गए हैं। सीएम की इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज श्यामला हिल्स थाने पहुंचीं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ शिकायती आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की।
[dgv_vimeo_video id=”728085447″]
[dgv_vimeo_video id=”728085543″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

