MP से कांग्रेस ने अशोक सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, कर्नाटक और तेलंगाना के प्रत्याशियों का भी ऐलान

MP से कांग्रेस ने अशोक सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, कर्नाटक और तेलंगाना के प्रत्याशियों का भी ऐलान

Rajya Sabha elections 2024 : राज्यसभा के लिए मप्र में कांग्रेस ने प्रदेश उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है, अशोक सिंह ग्वालियर से आते हैं वे चार बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है इस बार पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने के लिए मप्र से मिली एक सीट पर उम्मीदवार बनाया है।

अशोक सिंह को राजनीति विरासत में मिली है  

अशोक सिंह कांग्रेस के सीनियर नेता हैं उन्हें राजनीति विरासत में मिली है उनके पिता स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह मप्र की अर्जुन सिंह सरकार में मंत्री रहे हैं उनके दादा जी कक्का डोंगर सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं, उन्होंने महात्मा गांधी के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया था, वे समर्पित कांग्रेसी थे।

कर्नाटक और तेलंगाना के लिए भी उम्मीदवार घोषित  

कांग्रेस ने इसके अलावा सीनियर लीडर अजय माकन को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया है उनके साथ डॉ सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्र शेखर को भी कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया है इसके अलावा पार्टी ने रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव को तेलंगाना से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews