मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- दादागिरी की राजनीति नहीं चलती, इस बार इकाई में सिमट जाओगे

दरअसल अशोकनगर जिले के मुंगावली में रहने वाले गजराज लोधी नामक युवक ने उसे मानव मल खिलाने का गंभीर आरोप लगाया फिर जब पुलिस और प्रशासन ने पूछताछ की तो उसने शपथ पत्र देकर कहा कि मुझसे ऐसा कहने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था मुझे किसी ने मल नहीं खिलाया, इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
Vishvas Sarang statement

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में एक युवक को कथित तौर पर मानव मल खिलाने के मामले में युवक के ही शपथ पत्र के आधार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त करने की मांग कांग्रेस कर रही है, जीतू पटवारी द्वारा कलेक्टर से युवक और कई लोगों की मौजदगी में की गई बात को स्पीकर पर सुनाकर और वायरल करने की घटना को भाजपा ने आपत्तिजनक बताया है और कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस हर समय कर्मचारी-अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने काम कराने की मानसिकता से ऐसी बातें करती है, पिछली बार कमलनाथ और जीतू पटवारी ने लिस्ट बनाई थी, लेकिन क्या हाल हुआ खुद विधानसभा भी नहीं पहुंच पाए इसलिए इस तरह के घमंड की लोकतंत्र में जगह नहीं है।

अधिकारियों से बदतमीजी करना, उसे वायरल ठीक नहीं  

उन्होंने कहा मोबाइल स्पीकर पर अधिकारियों के साथ बात करना फिर उनके साथ बदतमीजी करना और उसे वायरल करना, झूठी बातें करना ठीक नहीं है, सारंग ने कहा मुंगावली मामले में जीतू पटवारी ने जनता में झूठ फैलाने की कोशिश कि युवक को मल खिलाया गया, उस युवक ने ही शपथ पत्र देकर इसे झूठा बताया, अब जब एफआईआर हो गई तो परेशान है।

… तो इस बार इकाई में ही सिमट जाओगे  

विश्वास सारंग ने कहा मैंने पहले भी कहा था फिर कह रहा हूँ पिछली बार इन लोगों ने लिस्ट बनाई थी तो दहाई आंकड़े में मुश्किल से पहुँच पाए थे, इसबार लिस्ट बनाई तो इकाई में ही सिमट जाएंगे इसलिए कांग्रेसियों समझ जाओ कि दादागिरी की राजनीति चलती नहीं है।

पैसा ऐंठने के लिए चलाए जा रहे मदरसों पर होगी कार्रवाई

अवैध मदरसों पर कार्रवाई के मुद्दे पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा – कोई भी अवैध काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, सरकार पहले ही कह चुकी है कि केवल पैसा ऐंठने के लिए मदरसे चलाए जा रहे हैं तो उनपर कार्रवाई होगी, मदरसों में कोई भी अवैध काम नहीं हो सकता, जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

भोपाल में सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर कही बड़ी बात 

दिल्ली की तर्ज पर भोपाल में सेंट्रल विस्टा बनाए जाने के प्रस्ताव के सवाल पर मंत्री सारंग ने कहा -हमारी सरकार विकास को लेकर गंभीर है और ऐसा विकास जिसका सीधा लाभ जनता को हो उसमें वृद्धि कर रही है, अभी वल्लभ भवन की नई बिल्डिंग बनी है, डायरेक्टोरेट के दो भवन और सचिवालय मिलकर कार्यशील हो सके इसके लिये प्रोजेक्ट बनाया गया है, यह हमारी विकास की अवधारणा को परिलक्षित करता है।

[dgv_vimeo_video id=”1098440985″]

[dgv_vimeo_video id=”1098441127″]

[dgv_vimeo_video id=”1098441216″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews